माता नैना देवी की आरती

तेरा अदभुत रूप निराला, आजा ! मेरी नैना माई ए |

For Vidhi,
Email:- info@vpandit.com
Contact Number:- 1800-890-1431

Eligible For Puja: Anyone 0 Students enrolled
Last updated Sun, 26-Mar-2023 Hindi-gujarati

तेरा अदभुत रूप निराला,

आजा ! मेरी नैना माई ए |

तुझपै तन मन धन सब वारूं,

आजा ! मेरी नैना माई ए ||

सुन्दर भवन बनाया तेरा,

तेरी शोभा न्यारी |

नीके नीके खम्भे लागे,

अद्-भुत चित्तर करी

तेरा रंग बिरंगा द्वारा ||

आजा ! मेरी नैना माई ए………..

झाँझा और मिरदंगा बाजे,

और बाजे शहनाई |

तुरई नगाड़ा ढोलक बाजे,

तबला शब्त सुनाई |

तेरे द्वारे नौबत बाजे ||

आजा ! मेरी नैना माई ए………..

पीला चोला जरद किनारी,

लाल ध्वजा फहराये |

सिर लालों दा मुकुट विराजे,

निगाह नहिं ठहराये |

तेरा रूप न वरना जाए ||

आजा ! मेरी नैना माई ए………..

पान सुपारी ध्वजा,

नारियल भेंट तिहारी लागे |

बालक बूढ़े नर नारी की,

भीड़ खड़ी तेरे आगे |

तेरी जय जयकार मनावे ||

आजा मेरी नैना माई ए………..

कोई गाए कोई बजाए,

कोई ध्यान लगाये |

कोई बैठा तेरे आंगन में,

नाम की टेर सुनाये |

कोई नृत्य करे तेरे आगे ||

आजा मेरी नैना माई ए………..

कोई मांगे बेटा बेटी,

किसी को कंचन माया |

 कोई माँगे जीवन साथी,

कोई सुन्दर काया |

भक्तों किरपा तेरी मांगे ||

आजा मेरी नैना माई ए………..